फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वेडिंग रील के ट्रेंड ने बढ़ाई फोटोग्राफर्स की कमाई

विज्ञापन
06जेएनडी21 : शादी समारोह में फोटो शूट करते हुए फोटोग्राफर नवीन मलिक। संवाद
विज्ञापन
जींद। शादी का सीजन शुरू होते ही फोटोग्राफर्स की मांग बढ़ गई है। पहले जहां लोग सिर्फ फोटो और वीडियो शूट करवाते थे वहीं अब हर समारोह के लिए प्रोफेशनल रील शूट की बुकिंग हो रही हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शादी की रीलें वायरल होने के बाद अब दूल्हा-दुल्हन ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी अपनी-अपनी रील बना रहे है। जयमाला के समय लड़कियों की स्पेशल रील की डिमांड सबसे अधिक है।
कई दुल्हनें रील के लिए अलग से स्क्रिप्ट और सीन तैयार करती हैं ताकि उनका लुक और एंट्री फिल्मी अंदाज में दिखे। इसके लिए खास कैमरा एंगल, लाइटिंग और स्लो-मोशन इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। शादी में एंट्री, हल्दी, मेहंदी, संगीत और जयमाला हर रस्म के लिए अलग-अलग रील शूट हो रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले साल की बजाय इस बार रील शूट की बुकिंग बढ़ी है। ड्रोन कैमरा से शूटिंग की जा रही है। शादी सीजन में कैमरा वालों के पास इतनी बुकिंग है कि कई को दो-दो महीने पहले एडवांस मिल चुका है। अब शादी में दूल्हा-दुल्हन के साथ रील जोड़ी बनना भी ट्रेंड बन गया है।
तीन लाख तक के हो रहे शूट
शादी सीजन में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के दाम आसमान छू रहे हैं। पहले जहां शादी का पूरा शूट 50 से 70 हजार रुपये में हो जाता था अब वही पैकेज तीन लाख रुपये तक पहुंच गया है। रील्स और सिनेमैटिक वीडियोग्राफी के बढ़ते ट्रेंड ने खर्च बढ़ा दिया है।
एलसीडी डिस्प्ले पर बन रही वेडिंग स्टोरी
शादी सीजन में अब एलसीडी डिस्प्ले पर दूल्हा-दुल्हन की वेडिंग स्टोरी दिखाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। पहले जहां फोटो एलबम और प्रिंटेड कार्ड शादी की पहचान हुआ करते थे वहीं अब बड़े एलसीडी स्क्रीन पर कपल की लव स्टोरी, प्री-वेडिंग शूट और परिवार के मैसेज चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें