जुलाना। कस्बे के वार्ड 10 में रिहायशी इलाके में बिना लाइसेंस के चल रही मीट की दुकान को मंगलवार को नगरपालिका ने बंद कर सील करवा दिया है। आस पास के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की थी।
मीट शॉप के पास ही दो मंदिर भी बने हुए हैं, जिससे आस पास के लोगों को मीट शॉप का विरोध करने पर मजबूर होना पड़ रहा था। शिकायत पर नपा ने सात मई को मीट शॉप को बंद कर सील कर दिया था लेकिन दुकान के मालिक ने दुकान को फिर से खोल लिया था।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही नपा ने मंगलवार को फिर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में दुकान को सील कर दिया। मंगलवार को सिंचाई विभाग के एसडीओ और ड्यूटी मजिस्ट्रेट दिपांशु पुलिस बल के साथ वार्ड 10 पहुंचे और दुकान को सील कर दिया।
नगरपालिका सचिव सौरभ जैन ने बताया कि कई बार अवैध मीट शॉप की शिकायत मिल रही थी। नपा की ओर से पहले भी दुकान को सील किया गया था लेकिन मालिक ने बताया कि उसने गलती से दुकान खोल ली तो प्रशासन ने दुकान को फिर से सील कर दिया है।