आर्य समाज रोड स्थित महादेव पेट्रोल पंप संचालक के बैंक खाते से 178375 रुपये की राशि निकाले जाने की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को संचालक ने दी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। ी है।
आर्य समाज रोड निवासी हर्ष बंसल ने सिविल थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 जून को उसके मोबाइल दो मिनट के अंदर तीन बार पैसे कटने का संदेश आया। इसमें उसकी कुल 178375 रुपये की राशि खाते से अज्ञात लोगों ने धोखाधड़ी कर काट ली। घटना की जानकारी बैंक के टॉल फ्री नंबर पर देकर खाता व एटीएम को सील करवाया, ताकि दोबारा से पैसे नहीं कटें। पुलिस को दी शिकायत में हर्ष बंसल ने बताया कि उन्होंने अपने बैंक खाते व डेबिट कार्ड के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं दी। बैंक द्वारा पैसे कटने की जानकारी में पता चला कि यह राशि नीदरलैंड से निकाली गई है। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि हर्ष बंसल की शिकायत पर धोखाधड़ी कर खाते से पैसे निकालने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।