फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदभाव यात्रा का तीसरा चरण 18 से बावल हलके से होगा शुरू : सज्जन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह सदभाव यात्रा का तीसरा चरण रेवाड़ी जिले के बावल से 18 दिसंबर से शुरू करेंगे। पहला चरण जींद जिले के नरवाना से शुरू हुआ तो दूसरा चरण नांगल चौधरी से शुरू हुआ था। अब तक 27 हलकों में पैदल यात्रा के तहत बृजेंद्र सिंह पहुंच चुके हैं।
मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन सज्जन सिंह ने बताया कि यात्रा की शुरूआत से लेकर अब तक लोगों का समर्थन मिल रहा है। हरियाणा का भाईचारा देश में मिशाल रहा है। भाजपा ने उस भाईचारे को वोटों की राजनीति के चलते आपस में बिगाड़ने का काम किया है।
विज्ञापन

प्रदेश में जो भाईचारा आपस में बिगड़ा है, उसको दोबारा से कायम करने के लिए पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह सदभाव पैदल यात्रा लेकर प्रदेश भर के लिए निकले हैं। सभी हलकों में ये यात्रा जाएगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह यात्रा में मार्गदर्शक की भूमिका अदा कर साथ-साथ कदम से कदम मिला कर चल रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ये यात्रा प्रदेश की राजनीति की सबसे लंबी चलने वाली यात्रा है। अब कोई चुनाव नहीं है। इस यात्रा के माध्यम से जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे। साथ ही जिस तरह से भाजपा धर्म, जात-पात के नाम पर आपस में लोगों को बांटने का काम कर रही है, उसके लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें