फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए घर-घर पहुंची जन स्वास्थ्य विभाग की टीम

Fri, 18 Apr 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी20-दरियावाला गांव के जलघर का निरीक्षण करती जन स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत विभाग
विज्ञापन
जींद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की सयुंक्त टीम ने उपमंडल अभियंता रणवीर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को गांव दरियावाला और संगतपुरा का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई ग्रामीण क्षेत्र में जल आपूर्ति योजनाओं के गांव स्तर की जल गुणवत्ता की निगरानी और पेयजल आपूर्ति व रखरखाव में ग्रामीणों की सामूहिक भागीदारी को लेकर की गई।
विज्ञापन


इस दौरान ग्राम जल व सीवरेज समिति की बैठक का आयोजन किया गया। वहीं विभाग के कर्मचारियों को जलघर पहुंचकर पेयजल जांच के लिए क्लोरिनेशन चेक करने का प्रशिक्षण दिया गया। उपमंडल अभियंता रणवीर सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति और रखरखाव के लिए ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ाई जा रही हैं। इस स्कीम के तहत पहले उन ग्राम पंचायतों की सहभागिता बढ़ाई जाएगी, जहां केवल सिंगल विलेज स्कीम के तहत जल आपूर्ति की जा रही है। इस स्कीम के तहत एक निश्चित राशि ग्राम पंचायतों को दी जाएगी ताकि वे लिकेज और रख-रखाव के कार्य को अपने स्तर पर कर सकें। लैब सहायक वीरेंद्र सिंह ने पेयजल जांच के बारे में बताया। जिला सलाहकार रणधीर मताना और खंड समन्वयक दिनेश मलिक ने जल संरक्षण अभियान में ग्रामीणों की भागीदारी पर जोर दिया।


दरियावाला जलघर में लिया साफ-सफाई का जायजा

टीम ने दरियावाला के जलघर का निरीक्षण करके वहां की जा रही साफ-सफाई का जायजा लिया। टीम ने जलघर में स्टोरेज टैंक, कलियर वाटर टैंक, फिल्टर, चैंबर, क्लोरिनेशन सिलिंडर को चेक किया। वहां पर नियुक्त कर्मचारियों को पेयजल जांच के लिए क्लोरिनेशन चेक करने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद टीम ने गांव संगतपुरा में कई घरों में पेयजल आपूर्ति के बारे में ग्रामीणों से बातचीत की। उन्हें विश्वास दिलाया की पेयजल आपूर्ति से संबंधित किसी प्रकार की समस्या गांव में नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें