फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम ने 457 घरों का किया सर्वे

विज्ञापन
03जेएनडी24-जल संरक्षण अभियान के तहत निरीक्षण करते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम। स
विज्ञापन
जींद। गांव ढाकल में जल संरक्षण अभियान दूसरे दिन घर-घर जाकर लोगों को जल संरक्षण को लेकर जागरूक किया गया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नरवाना से कनिष्ठ अभियंता कुशल पाल और खंड समन्वयक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में यह कार्यक्रम चला।
विज्ञापन

दूसरी तरफ गांव बीबीपुर में खड़ समन्वयक दिनेश मालिक, सफीदों में बलवान सिंह ने रत्ताखेड़ा, जुलाना में सोमलता सैनी ने अनूपगढ़, पिल्लूखेड़ा में सुरेंद्र दुग्गल ने बूढ़ा खेड़ा और उचाना में गांव दुर्जनपुर में कुशल शर्मा ने अभियान चलाकर लोगों को नोटिस दिए।
जिला सलाहकार रणधीर मताना ने बताया कि टीम ने जिले में 457 घरों का सर्वे किया, जिसमें बिना टेप के 95 कनेक्शन व्यर्थ में पानी बहते मिले, जिले में 74 लोगों को नोटिस भी दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नरवाना में खुले में चल रहे नलों पर टेप लगवाने के लिए दो दिन का समय दिया गया, वरना विभाग उनके कनेक्शन काटेगा। बीआरसी सुरेंद्र कुमार ने गांव में जल संरक्षण मुहिम के तहत लोगों को जल संरक्षण करने और पानी में क्लोरीन की मात्रा चेक करके लोगों को विश्वास दिलाया कि विभाग साफ व स्वच्छ जल सप्लाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें