फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना के तालाब का साढ़े चार करोड़ रुपये से होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
03जेएनडी09: तालाब पर चल रहा जीर्णोद्धार का कार्य। संवाद
विज्ञापन
कर्मवीर
विज्ञापन


जुलाना। कस्बे के लोगों को गंदे पानी की निकासी व्यवस्था में हो रही परेशानी से अब छुटकारा मिलेगा, क्योंकि नपा ने कस्बे के अटल पार्क के सामने तालाब का जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया है। तालाब के जीर्णोंद्धार पर साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत आएगी।
लोगों की सुविधा के लिए तालाब के सुंदरीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। तालाब के चारों तरफ मिट्टी लगाई जा रही है। तालाब के साथ लगाई गई मिट्टी के कुछ हिस्से को पक्का भी किया जाएगा। कार्य को जल्द पूरा करने के लिए मशीनों की संख्या भी बढ़ाई गई है, लेकिन कार्य में बारिश बाधा बन सकती है।
विज्ञापन

तालाब के नीचे डिस्लिटिंग होने के कारण वाटर रिचार्ज नहीं हो पाता। पानी वहीं खड़ा रहता है। सरकार द्वारा अमृत सरोवर योजना के तहत जल संसाधनों का जीर्णोंद्धार किया जा रहा है। तालाब के सुंदरीकरण के तहत तालाब पर पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। तालाब के चारों ओर घास भी लगाई जाएगी।

बाक्स

निकासी व्यवस्था होगी दुरूस्त

तालाब के जीर्णोद्धार के बाद कस्बे के लोगों की निकासी की व्यवस्था में हो रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा। कस्बे के गंदे पानी को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में साफ कर तालाब में छोड़ा जाएगा। इसके अलावा बारिश के पानी को भी तालाब में स्टोर किया जाएगा, जिससे कस्बे की निकासी व्यवस्था दुरूस्त होगी। तालाब के जीर्णोद्धार के बाद लगातार नीचे जा रहे जलस्तर की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन


बाक्स

सरकार द्वारा अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों और कुंओं का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। तालाब के जीर्णोद्धार पर साढ़े चार करोड़ की लागत आएगी। कस्बे के लोगों को गंदे पानी की निकासी की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। गंदे पानी को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से साफ कर तालाब में डाला जाएगा। -डाॅ. संजय जांगड़ा, चेयरमैन नपा जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें