22जेएनडी44: डाहोला गांव में निरीक्षण करने गए अधिकारी। स्वयं
जींद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम ने डाहोला गांव में निरीक्षण किया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना व खंड समन्वयक ईश्वर सिंह ने कहा कि गांव में पेयजल की जो समस्या है, विभाग द्वारा उसका समाधान किया जाएगा। इसके लिए गांव में नया ट्यूबवेल लगाने की प्रक्रिया चल रही है।
उन्होंने कहा कि जलघर के अलावा लगे दो टयूबवेल में एक मोटर बड़ी लगाई गई है, ताकि पेयजल आपूर्ति सही हो सके। टीम ने गांव में पेयजल आपूर्ति का निरीक्षण करने के दौरान उपभोक्ताओं से कहा कि जिन घरों में पेयजल के नल खुलें चल रहें हैं। वह अपने नलों पर टेप लगाएं। इससे पानी बर्बाद होने से बचेगा व पेयजल की आपूर्ति अन्य घरों में हो सकेगी। यदि उपभोक्ता नलों पर टेप नहीं लगता है और पानी व्यर्थ बहता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। टीम द्वारा जलघर, बूस्टर व ट्यूबवेल का मौके पर निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने कहा कि गांव में लगातार जल संरक्षण अभियान चलाया जाएगा और हर घर में नलों पर टेप लगाई जाएगी ताकि प्रत्येक घर में शुद्ध पेयजल पहुंच सके।