नरवाना। शिक्षा विभाग के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और नवदीप स्टेडियम में तीन दिवसीय खंडस्तरीय बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग की छात्राएं भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी, खो-खो, स्केटिंग, हैंडबॉल, हॉकी, क्रिकेट, रेसलिंग, जूडो, योग और एथलेटिक में शानदार मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता का आयोजन खंड की खेल सचिव पूजा नैन की देखरेख में किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र आजाद ने विजेता खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में पीटीआई बलजीत गोयत, राकेश रोहिल्ला, अनिल नैन, राजकुमार ग्रोवर, रणधीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, कपूर सिंह, भूपेंद्र मोर, कृपाल सिंह, रामबीर सिंह, सुशीला देवी, सुनीता देवी व प्रवक्ता देवेंद्र मौजूद रहे।
ये रहे परिणााम
-खो-खो अंडर-19 में रावमावि ढाकल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि न्यू एमडी हाई स्कूल खरल दूसरे स्थान पर रहा।
-कबड्डी अंडर-14 में राउवि खरड़वाल ने बाजी मारी वहीं रामावि हरनामपुरा उपविजेता रहा।
-शॉटपुट अंडर-17 में राकवमावि नरवाना की शबनम ने पहला स्थान हासिल किया।
-100 मीटर हर्डल रेस में इसी विद्यालय की नेहा ने अपनी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान पाया।
-कैरम बोर्ड अंडर-14 में शिक्षा भारती, उझाना की टीम ने जीत दर्ज की।
-कुश्ती के अंडर-17 में राउवि कर्मगढ़ की आरजू ने पहला स्थान प्राप्त किया।