फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उचाना ब्लॉक में बडनपुर विद्यालय की टीम रही प्रथम

विज्ञापन
01जेएनडी17 : विजेता टीम को सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन


नरवाना। आदर्श युवा ग्राम पंचायत का जिलास्तरीय आयोजन आठ दिसंबर को होगा। इसमें उचाना ब्लॉक की ओर से पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बडनपुर की टीम प्रतिनिधित्व करेगी। बडनपुर विद्यालय की टीम ने खंडस्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर यह उपलब्धि अपने नाम की है।
प्राचार्य संजय चौधरी ने बताया कि 26 नवंबर को विद्यालय में आदर्श युवा ग्राम पंचायत गतिविधि आयोजित की गई थी जिसकी संपूर्ण तैयारी राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता अंजू नैन ने करवाई। कार्यक्रम का अवलोकन करने के लिए डाइट से प्रवक्ता विजय कुमार आब्जर्वर के रूप में पहुंचे थे। उन्होंने छात्रों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की प्राकृतिक अभिव्यक्ति और सटीक भूमिकाओं की विशेष सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिसंबर को घोषित परिणाम में बडनपुर विद्यालय की टीम को उचाना ब्लॉक में प्रथम स्थान मिला। प्रिंसिपल चौधरी ने कहा कि छात्रों ने गांव के सरपंच, डॉक्टर, ग्राम सचिव, जूनियर इंजीनियर और अन्य भूमिकाओं को इतने स्वाभाविक रूप से निभाया कि टीम ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें