फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोडवेज महाप्रबंधक पर लगाया सुनवाई न करने का आरोप

विज्ञापन
01जेएनडी18- डिपो कार्यालय में हुई बैठक में मौजूद रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी सदस्य। स्रोत रोडवेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी की बैठक सोमवार को डिपो कार्यालय में हुई और समस्याओं पर चर्चा की गई। महाप्रबंधक के विरोध में आठ दिसंबर को धरना दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता डिपो प्रधान राजेश चोपड़ा, अनिल गौतम और देवेंद्र घोड़ेला ने की।
डिपो में महाप्रबंधक की ओर से जूनियर कर्मचारियों को दाएं बाएं बैठाया हुआ है। स्वस्थ कर्मचारी भी डिपो में सांठ-गांठ करके अपनी ड्यूटी दाएं-बाएं करवाते रहते हैं जबकि बीमार कर्मचारी रूट पर चक्कर लगा रहे हैं। आरोप लगाया कि डिपो में भ्रष्टाचार का बोल वाला है। तीन-चार साल पहले एक कर्मचारी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था उसी को अब प्रबंधन ने उंचे पद पर बैठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई कर्मचारियों के तो घर बैठे हाजिरी लगाई जा रही है। इस अवसर पर जयबीर, सज्जन कंडेला, अरविंद, महेश, संदीप रंगा, मुकेश, ओमप्रकाश, रमेश, सुनील धौड़ी, बलजीत, दिनेश, सतीश, नवीन, हरिपाल, सुनिल, धर्मबीर, दिलबाग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें