फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने का संदेश दिया

विज्ञापन
09जेएनडी18: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बुडायन में स्मार्ट कक्षाओं में कक्षा तीसरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त कर उसे उत्सव की तरह मनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को शिक्षा को बोझ न मानने, स्वयं को सीमित न करने, अनुशासन व निरंतर अभ्यास अपनाने तथा आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने का संदेश दिया। साथ ही संतुलित दिनचर्या, खेल-कूद, कौशल विकास, तकनीक के सदुपयोग, स्वच्छता, जल संरक्षण तथा लोकल फॉर वोकल जैसे छोटे प्रयासों से विकसित भारत 2047 के निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी।
अभिभावकों से बच्चों की तुलना न करने और अनावश्यक दबाव न डालने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली। प्राचार्य सुरेंद्र ने कहा कि परीक्षा बोझ नहीं बल्कि सीखने और आत्मविश्वास बढ़ाने का उत्सव है, जिसे सकारात्मक सोच के साथ अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें