02जेएनडी21: कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि। स्रोत :आयोजक
जुलाना। गतोली गांव के छोटूराम मॉडल स्कूल में वार्षिक उत्सव डायरेक्टर जितेंद्र ढ़ांडा की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बोर्ड के चेयरमैन अमरपाल राणा ने शिरकत की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन जितेंद्र ढांडा एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, सामाजिक संदेश और संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने नाटक के माध्यम से किसान की दुर्दशा और नेताओं पर कटाक्ष कर भावुक प्रस्तुती दी।
वार्षिक उत्सव के अवसर पर विद्यालय में शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को स्कूटी एवं साइकिल देकर सम्मानित किया गया। इस पहल से छात्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत के लिए प्रेरणा मिली।
अमरपाल राणा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और प्रतिभा का विकास भी अत्यंत आवश्यक है। छात्रों को शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
02जेएनडी21: कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि। स्रोत :आयोजक