फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सांग के जरिए जीवंत किया श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग

विज्ञापन
फोटो 04जेएनडी23-श्याम मंदिर प्रांगण पड़ाना में श्रीकृष्ण सांग की प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत स
विज्ञापन
जींद। हरियाणा कला परिषद एवं पाना जोखण सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को श्याम मंदिर प्रांगण पड़ाना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में सांग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में हरियाणा कला परिषद के कलाकार धर्मेंद्र उर्फ मोनू सांगी और उनके सांग दल ने प्रसिद्ध कृष्ण जन्म सांग प्रस्तुत कर श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंग को जीवंत किया। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया और कलाकारों को तालियों से प्रोत्साहित किया गया। संयोजक असलम हरियाणवी ने बताया कि सांग के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्म की कथा को हरियाणवी लोक शैली में प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता धर्मेंद्र शर्मा पड़ाना ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी रामेश्वर पहलवान ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सुभाष कौशिक और दलबीर धीमान मौजूद रहे। मंच संचालन अंकित शर्मा ने किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि धर्मेंद्र शर्मा पड़ाना ने कहा कि कृष्ण जन्म सांग की प्रस्तुति सराहनीय रही। सांग हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए, ताकि लोक कलाकारों को मंच और सम्मान मिलने के साथ युवा पीढ़ी भी अपनी लोक संस्कृति से जुड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें