फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 50 हजार रुपये चोरी की कहानी निकली झूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। धमतान साहिब में पशु बाड़े में सो रहे युवक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस जांच में नया खुलासा हुआ है। धमतान साहिब निवासी अंकुर ने अनुज, मनीष और संजू पर पशु बाड़े में घुसकर 50 हजार रुपये चोरी करने और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस जांच में चोरी की बात झूठी निकली।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने अब मनीष और अनुज के खिलाफ मारपीट करने और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। अंकुर ने आठ नवंबर को एफआईआर में बताया था कि छह नवंबर की रात 12 बजे वह अपने पशु बाड़े में सो रहे थे। इसी दौरान तीन युवक बाड़े में घुस आए। आरोप लगाया कि अलमारी से 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। शोर सुनकर उसकी नींद खुली तो आरोपियों की पहचान अनुज, मनीष और संजू के रूप में की। विरोध करने पर तीनों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला संदेहास्पद लगा। गढ़ी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने शिकायत के तथ्यों की पड़ताल की। जांच में सामने आया कि अंकुर के खिलाफ एक लड़की की शिकायत पर थाना गढ़ी में पहले से छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज है।
विज्ञापन

इसी रंजिश के चलते मनीष और अनुज ने अंकुर के पशु बाड़े में घुसकर अंकुर के साथ मारपीट की थी। जांच में 50 हजार रुपये चोरी होने की पुष्टि नहीं हुई। वहीं, संजू की वारदात में संलिप्तता भी सामने नहीं आई और वह मौके पर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामले में मनीष और अनुज के खिलाफ हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें