फोटो 4 नरवाना। पगड़ी व शॉल ओढ़कर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को सम्मानित करते हुए खाप प्रधान रघुबीर नैन। संवाद।
फोटो 5 नरवाना। दनौदा खुर्द में 25 करोड़ रूपये की लागत से बनने जा रहा प्रदेश का सबसे बड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास करते हुए मंत्री बेदी। संवाद।
फोटो 6 नरवाना। दनौदा कलां के राजकीय विद्यालय में कक्षा कक्षों का शिलान्यास करते हुए मंत्री बेदी। संवाद।
फोटो 7 नरवाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नींव की ईंट रखते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद।
एक दर्जन से अधिक गांवों की एक लाख आबादी को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा
कैबिनेट मंत्री ने किया भूमि पूजन, जिले को मिली 27 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं की सौगात
संवाद न्यूज एजेंसी।
नरवाना(जींद)। हरियाणा के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शनिवार को नरवाना विधानसभा क्षेत्र के गांव दनौदा खुर्द, दनौदा कलां और दबलैन में करीब 27 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मंत्री ने दनौदा कलां में 25 करोड़ 60 लाख रुपये से बनने वाले प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का भूमि पूजन किया।
ढाई एकड़ में बनने वाला तीन मंजिला और वातानुकूलित स्वास्थ्य केंद्र 30 बेड का होगा। इसमें एक एसएमओ, 11 मेडिकल ऑफिसर, 20 नर्सिंग स्टाफ और 50 से अधिक एचकेआरएन कर्मचारी 24 घंटे सेवा देंगे। 18 माह में इसके निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके शुरू होने से दनौदा सहित आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों की करीब एक लाख आबादी को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
वहीं कैबिनेट मंत्री ने 21 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पक्की फिरनी और 36 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खेत खलिहान योजना के तहत दो कच्चे रास्तों का भी शिलान्यास किया। मंत्री ने दनौदा कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 43 लाख 20 हजार रुपये की लागत से बनने वाले चार कमरों और गांव दबलैन के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में 80 लाख 40 हजार रुपये की लागत से बनने वाले नए स्कूल भवन का नींव पत्थर भी रखा।
इसमें आठ कमरों के अलावा तीन लैब और छात्र व छात्राओं के लिए अलग शौचालयों का निर्माण भी शामिल है। यह सभी विकास कार्य सर्व शिक्षा अभियान के तहत करवाए जाएंगे। दबलैन गांव में ही पंचायती राज के तहत 40 लाख रुपये से बनने वाली पक्की फिरनी, डी- प्लान के तहत 17 लाख रुपये से बनने वाली एक गली और खेत खलियान योजना के तहत बनने वाला 19 लाख रुपये की लागत से एक रास्ते का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्वामी राघवानंद, सर्वजातीय बिनैण खाप के प्रधान रघुबीर नैन, सरपंच किताबों देवी, सुदेश देवी, सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली आदि मौजूद रहे।
बाक्स
नगर परिषद कार्यालय को स्थानांतरित किया
नरवाना के नगर परिषद कार्यालय को शहर के एलआइसी रोड पर बने सामुदायिक केंद्र में अस्थायी रूप से स्थानांतरित किया गया है। शनिवार को कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रिबन काटकर कार्यालय की शुरुआत की है। इस दौरान मौके पर नगर परिषद चेयरपर्सन मुकेश मिर्धा उप प्रधान शशिकांत शर्मा वार्ड के सभी पार्षद वह नगर परिषद कर्मचारी भी मौजूद रहे। मंत्री बेदी ने कहा कि पिछले काफी समय से शहर की नगर परिषद जर्जर हालत में है। वही अब अस्थायी रूप से पुराने नगर परिषद कार्यालय को एलआईसी रोड पर बने सामुदायिक केंद्र में स्थानांतरित कर दिया है। उसकी शुरुआत कर दी गई है। जल्द ही पुराने नगर परिषद बिल्डिंग को तोड़ा जाएगा और उसकी जगह पर नई नगर परिषद की बिल्डिंग बनाई जाएगी।
बाक्स
इन परियोजनाओं की मिली सौगात
–दनौदा कलां
.25.60 करोड़ रुपये से प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का शिलान्यास
.21 लाख रुपये की लागत से पक्की फिरनी का निर्माण।
.36 लाख रुपये की लागत से खेत-खलिहान योजना के तहत दो कच्चे रास्तों का निर्माण।
.राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 43.20 लाख रुपये की लागत से चार नए कमरों का निर्माण।
–दबलैन
.80.40 लाख रुपये की लागत से नए स्कूल भवन का शिलान्यास।
.भवन में 8 कमरे, 3 साइंस लैब तथा छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएंगे।
.40 लाख रुपये की लागत से पक्की फिरनी का निर्माण।
.डी-प्लान के तहत 17 लाख रुपये की लागत से गली निर्माण।
.खेत-खलिहान योजना के तहत 19 लाख रुपये की लागत से ग्रामीण रास्ते का निर्माण।