फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वृंदावन में अग्रवाल वैश्य समाज की प्रदेश स्तरीय आम सभा 7 मार्च को

विज्ञापन
02जेएनडी05: अर्जुन गोयल।
विज्ञापन
नरवाना। अग्रवाल वैश्य समाज की प्रदेश स्तरीय आम सभा की बैठक सात मार्च को वृंदावन के दिल्ली श्रीधाम रुक्मणि विहार में होगी। यह जानकारी अग्रवाल वैश्य समाज नरवाना के अध्यक्ष अर्जुन गोयल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक समाज की एकता को सुदृढ़ करने और भविष्य की दिशा तय करने की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होगी।
अर्जुन गोयल ने कहा कि पावन तीर्थ स्थल वृंदावन में आयोजित इस आम सभा में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक के दौरान संगठन का 9वां द्विवार्षिक चुनाव भी संपन्न होगा। इसमें प्रदेशाध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री पद के लिए चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रेम बंसल ने बताया कि बैठक के उपरांत प्रतिभागियों को वृंदावन धाम के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन भी करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन संगठन को नई ऊर्जा और समाज को नई दिशा देने वाला साबित होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें