पत्रकारों से बातचीत करते भूपेंद्र हुड्डा।
- फोटो : Jind
प्रदेश की गठबंधन सरकार को जनता से किए गए चुनावी वायदे पूरे करने चाहिए। यदि सरकार ऐसा नहीं कर पाती तो जनता से माफी मांग कर सत्ता छोड़ दे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नॉन फंग्शनल है। बिना वैचारिक समानता के महज संख्या बल के आधार पर गठबंधन सरकार बनी है, जो खुद अपने ही बोझ में गिर जाएगी। यह बात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को पटियाला चौक पर कांग्रेस नेता सुरेश गोयत के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार को बने 100 दिन हो गए हैं, अब तक सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की आर्थिक नीतियों के चलते प्रदेश में बेरोजगारी दर देश में सर्वाधिक 28 फीसदी के पार चली गई है।
बजट सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी
हुड्डा ने कहा कि बजट सत्र में कांग्रेस सरकार के खिलाफ महंगाई, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों उठाएगी। कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाकर इन सभी मुद्दों पर सरकार से मुक्ति दिलवाने के लिए काम करेगी। हुड्डा ने कहा कि जब किसान की फसल मंडी में आती है तो न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भी नहीं बिक पाती। छोटे व्यापारी और कारोबारी को जीएसटी और नोटबंदी ने मार दिया।