फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बराड़ खेड़ा गांव में बारिश से 200 एकड़ में जलभराव

Sun, 03 Aug 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी27: बराड़ खेड़ा गांव में हुए जलभराव को दिखाते हुए किसान। संवाद - फोटो : स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
जुलाना। बराड़ खेड़ा गांव में गत दिनों हुई बरसात के कारण 200 एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई। किसानों को जलभराव से काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने बरसाती पानी की जल्द निकासी और मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया है। बराड़ खेड़ा गांव निवासी किसान नवीन, अनूज, रोहित, मनदीप रामकुमार, दलबीर आदि ने बताया कि गत दिनों हुई बरसात के कारण लगभग 200 एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई। किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों की मांग है कि जल्द से जल्द निकासी का समाधान किया जाए ताकि दोबारा से धान की फसल की रोपाई कर सकें। किसानों ने कहा कि उनकी खराब हुई फसल का जल्द से जल्द गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें