फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी बेटे ने मां की चारपाई के पाये से वार कर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना । गांव उझाना में एक कलयुगी बेटे ने अपनी 67 वर्षीय मां की चारपाई के पाये से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शराबी प्रवृत्ति का है तथा मां के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी मां के सिर पर वार कर दिए, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों ने जब खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने मृतका के जेठ चंदू की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
67 वर्षीय गांव उझाना निवासी महिला शांति देवी अपने 36 वर्षीय बेटे संजीव के साथ रहती थी। शांति देवी के पति की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। संजीव की पत्नी की आठ वर्ष पहले मौत हो गई। संजीव की पत्नी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हुई थी। इसके बाद चार वर्ष पहले संजीव ने हिमाचल प्रदेश में दूसरी शादी कर ली। उसकी यह पत्नी भी उसको चार महीने पहले छोड़कर चली गई। पहली पत्नी से संजीव को दो बच्चे हैं, जो अपने मामा के यहां रहते हैं। इस समय घर में संजीव तथा उसकी मां शांति देवी ही रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार संजीव शराबी किस्म का युवक है तथा वह घर में अकसर लड़ाई झगड़ा भी करता रहता है। उसकी पत्नी भी उसे इसी लड़ाई-झगड़े के कारण छोड़कर गई थी। शुक्रवार को दोपहर बाद संजीव घर आया था। उसका किसी बाद को लेकर उसकी मां शांति के साथ विवाद हो गया। गुस्से में संजीव ने चारपाई के पास पड़े पाये के साथ अपनी मां के सिर पर वार करने शुरू कर दिए। जिससे शांति देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पड़ोसियों ने खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़े देखा। घर में संजीव व उसकी मां ही रहते थे। मृतका के जेठ की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। शनिवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस मौके से साक्ष्य जुटा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
-सुखबीर यादव, गढ़ी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें