26जेएनडी33: साहिबजादों को श्रद्धांजलि देते हुए सदस्य। स्रोत :सभा।
नरवाना। वीर बाल दिवस के अवसर पर सिंह सभा गुरुद्वारा कमेटी नरवाना की ओर से पटियाला रोड पर आईटीआई से आगे नेशनल हाईवे पर विशाल लंगर लगाया गया। सिंह सभा नरवाना के प्रवक्ता राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़ वाला ने बताया कि पांच जनवरी को सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व सिंह सभा गुरुद्वारा ढाणी में धूमधाम से मनाया जाएगा।
नरवाना विधायक एवं कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह शब्द कीर्तन से होगी, जिसके बाद विशाल लंगर का आयोजन किया जाएगा। शाम को नगर कीर्तन विशेष आकर्षण रहेगा। उन्होंने नगर की सभी जाति व धर्म के लोगों से गुरु घर में माथा टेकने और लंगर ग्रहण करने की अपील की। लंगर आयोजन में अध्यक्ष किशन सिंह घूमर, महासचिव गुरजिंदर सिंह तलवार सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। संवाद