फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 423 राजकीय स्कूलों में हुई मेगा पीटीएम

विज्ञापन
26जेएनडी17: शहर के राजकीय प्राइमरी स्कूल में मेगा पीटीएम में भाग लेती विद्या​र्थियों की माताएं।
विज्ञापन
जींद। निपुण हरियाणा मिशन के तहत शुक्रवार को जिले के 423 राजकीय स्कूलों में मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। विद्यालयों में विद्यार्थियों के अधिगमस्तर का आकलन कर उनके निम्न शैक्षणिक स्तर के मूल कारणों पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने अभिभावकों को अब तक किए गए सुधारात्मक प्रयासों की जानकारी दी और आगामी रणनीतियों व कार्य योजना पर चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में अभिभावकों को विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से समझाई गई। बच्चों की विषयवार क्षमता, उनकी मजबूत और कमजोर पक्षों की जानकारी देकर कमियों को दूर करने के उपायों पर चर्चा की गई। शिक्षा विभाग का मानना है कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में माता-पिता और शिक्षक दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।
इसी उद्देश्य से सरकारी स्कूलों में नियमित रूप से अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है ताकि विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन में निरंतर सुधार किया जा सके। पीटीएम को एक प्रभावी मंच के रूप में उपयोग करते हुए सीखने में मौजूद अंतराल को पाटने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें