फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सेव संस्था ने चलाया स्वच्छता अभियान

Sun, 18 Jan 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी16: शहर के बुलबुल होटल के पास कूड़ा उठाते हुए संस्था सदस्य। स्रोत संस्था
विज्ञापन
जींद। सामाजिक संस्था सोसाइटी फोर एडवांसमेंट आफॅ विलेज एंड अर्बन इंवायरमेंट सेव ने शनिवार को रानी तालाब बुलबुल होटल से सफीदों गेट बत्तख चौक तक स्वच्छता अभियान और जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

अभियान संस्था के वरिष्ठ साथी मास्टर जोरा सिंह रेढू की अध्यक्षता में चलाया गया। संस्था सदस्यों ने बताया कि लोगों को कूड़ा डस्टबिन में डालने का आह्वान किया। संस्था के सदस्यों ने लोगों को कहा कि गंदगी फैलाने के हम ही जिम्मेदार है। क्योंकि हम डस्टबिन का प्रयोग करने की आदत ही नहीं अपना रहे है।

जब तक हम डस्टबिन का प्रयोग करने की आदत नहीं अपनाएंगे स्वच्छता किसी भी रूप में नहीं रह सकती। इस जिम्मेदारी को मन से निभाना चाहिए। हर इंसान को कूड़ा डस्टबिन में ही डालना चाहिए। जब सभी लोग डस्टबिन का प्रयोग करेंगे तभी स्वच्छता रहेगी। डस्टबिन नगर परिषद की गाड़ी को ही देना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें