17जेएनडी11-पुलिस गिरफ्त में अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। एवीटी स्टॉफ ने अवैध हथियार के साथ लिजवाना खुर्द निवासी प्रिंस उर्फ पिसी को गिरफ्तार किया है। जुलाना थाना पुलिस ने आरोपी के एफआईआर दर्ज कर ली है।
एवीटी स्टॉफ के इंचार्ज उपनिरीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को टीम गश्त को लेकर जुलाना-हांसी रोड स्थित राजगढ़ मोड़ के पास मौजूद थी। सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार सहित किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है। टीम ने घेराबंदी पकड़ लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का पिस्तौल मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद