फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पैच वर्क के चलते बाईपास पर चढ़ने वाला रास्ता बंद

Wed, 08 Oct 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी17: कैथल रोड से बाइपास पर जाने वाले सड़क को पेचवर्क के चलते किया गया बंद। संवाद
विज्ञापन
जींद। बाईपास पर कैथल रोड के नजदीक हाईवे पर पेचवर्क कार्य के चलते बाइपास पर चढ़ने वाला रास्ता दो दिन से बंद है। इससे कैथल रोड से बाईपास पर जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और यहां पर जाम की स्थिति बनने लगी है।
विज्ञापन

इस रास्ते से रोहतक, सफीदों, पानीपत जाने वाले वाहन हाइवे पर चढ़ते हैं। अब इन वाहन चालकों को हाइवे पर चढ़ने के लिए रास्ता नहीं मिल रहा है। इसके अलावा शहर में आने वाले वाहन चालकों को गलत दिशा से बाईपास पर आकर शहर में प्रवेश करना पड़ रहा है। इसके कारण यहां पर हादसा होने का भी डर रहता है।
दोनों तरफ से आने वाले वाहनों और टूटी सड़क के कारण दिन में कई बार जाम लग जाता है। बाइक व कार चालकों का अधिक आवागमन होने के कारण यहां पर हालात गंभीर बनी रहती है। बरसात से क्षतिग्रस्त कैथल रोड पर बने गहरे गड्ढों के कारण प्रशासन ने फ्लाइओवर रोड के रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का मानना है कि इससे बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है जो किसी भी वक्त कभी भी हो सकता है। जुलाई-अगस्त में हुई बरसात के कारण बाईपास पर गहरे गड्ढे बन गए थे। इनमें से कुछ गड्ढे इतने बड़े हैं कि कार व बाइक गड्डों में गिरकर असंतुलित होकर हादसों का डर रहता है। प्रशासन की ओर से मरम्मत कार्य शुरू तो हो गया है, लेकिन गति धीमी है।
वर्जन
कैथल रोड बाइपास पर सर्विस रोड को पेचवर्क के कारण बंद किया गया है ताकि वाहन चालकों को बेहतर सड़क चलने के लिए मिले। इस दौरान गलत दिशा में जाने वाले वाहन चालकों के चालान किया जा रहा है। छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का रूप ले सकती है। -शमशेर सिंह, यातायात थाना प्रभारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें