फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महाराजा अग्रसेन चौक से रेलवे स्टेशन तक सड़क का होगा पुनर्निर्माण

विज्ञापन
17जेएनडी18: महाराजा अग्रसेन चौक से रेलवे रोड की तरफ जाने वाली सड़क पर बरसात के दौरान सुबह गड्डे
विज्ञापन
जींद। नरवाना के महाराजा अग्रसेन चौक से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली सड़क की बदहाली से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क शाखा) ने सड़क के पुनर्निर्माण के लिए 53 लाख 47 हजार 628 रुपये का टेंडर जारी कर दिया है।
विज्ञापन

सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए ठेकेदार को 180 दिन का समय दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू हो गई है। यह सड़क रेलवे स्टेशन तक पहुंचने वाले यात्रियों के साथ-साथ शहर के दुकानदारों, वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए भी महत्वपूर्ण है। लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क के पुनर्निर्माण के बाद लोगों को गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्ते से राहत मिलने की उम्मीद है। महाराजा अग्रसेन चौक से रेलवे स्टेशन तक का यह मार्ग शहर की व्यस्त सड़कों में शामिल है। प्रतिदिन रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों के अलावा आसपास के दुकानदार और शहर के विभिन्न हिस्सों से आने वाले लोग भी इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

सड़क खराब होने के कारण वाहनों की रफ्तार प्रभावित होने के साथ ही राहगीरों को भी परेशानी होती है। सड़क के पुनर्निर्माण से मार्ग पर स्थित दुकानों के सामने आवागमन सुगम होगा। इससे दुकानदारों और उनके यहां आने वाले ग्राहकों को भी सुविधा मिलेगी। वहीं, रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को सामान लेकर आवाजाही करने में आसानी होगी। बरसात के दौरान सड़क की स्थिति खराब होने पर होने वाली परेशानी से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

वर्जन
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग ने सड़क निर्माण के लिए टेंडर लगाया है। इस सड़क के बनने से लंबे समय से लोगों को आ रही परेशानी से राहत मिलेगी। इस पर 53.48 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। विभाग ने निर्माण कार्य के लिए 180 दिन की अवधि निर्धारित की है। काम पूरा होने के बाद शहर के इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन अधिक सुगम होगा।-राजकुमार नैन, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें