फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दक्षिण अफ्रीका में डॉ. मिड्ढा ने परिवार के साथ काटा पीएम मोदी की तस्वीर वाला केक

विज्ञापन
17जेएनडी12: केपटाउन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाते हुए डिप्टी स्पीकर डॉ.
विज्ञापन
जींद। दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में आयोजित 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं जींद विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

इस दौरान उनके बेटे ऋषि मिड्ढा और पुत्रवधू प्रियंका भी मौजूद रही। होटल की लॉबी में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मिड्ढा ने प्रधानमंत्री की तस्वीर हाथ में लेकर केक काटा।
डॉ. मिड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी भूमिका मजबूत की है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से धारा 370, राम मंदिर, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला और जनधन जैसी योजनाओं एवं फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका उद्देश्य देश में विकास और जनकल्याण को आगे बढ़ाना रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख और रक्षा एवं विनिर्माण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को भी सरकार की प्राथमिकताओं में बताया। डॉ. मिड्ढा ने कहा कि विदेश में रहते हुए परिवार के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाना उनके लिए विशेष अवसर रहा।
उन्होंने इसे प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान और शुभकामना व्यक्त करने का माध्यम बताया। गौरतलब है कि केपटाउन में 69वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार सम्मेलन में राष्ट्रमंडल देशों के सांसद, पीठासीन अधिकारी और संसदीय अधिकारी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें