फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद से दरियापुर तक सड़क का होगा चौड़ीकरण, 59.48 करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
28जेएनडी26: जींद सफीदों मार्ग जिसकी चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पिछले कई वर्षों से बदहाल हालात में पड़ा जींद से सफीदों रोड का पानीपत के दरियापुर तक चौड़ीकरण का काम जल्द ही शुरू होगा। इस पर लोक निर्माण विभाग 59 करोड़ रुपये खर्च करेगा। शनिवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई एचपीपीसी की बैठक में इसके टेंडर लगाने के काम को मंजूरी मिली है।

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि जींद से पानीपत तक सड़क के नवीनीकरण का कार्य दो चरणों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जींद से दरियापुर मोड़ तक सड़क के चौड़ीकरण कार्य पर 59.48 करोड़ रुपये खर्च किए जायेंगे। इस सड़क की दूरी लगभग 50 किलोमीटर की होगी।
विज्ञापन

साथ ही पानीपत से दरियापुर मोड़ तक फोरलेन सड़क के निर्माण पर 53 करोड़ 91 लाख रुपये की राशि की खर्च की जाएगी। इस फोरलेन सड़क की पानीपत से दरियापुर मोड़ तक लगभग 25 किलोमीटर की दूरी होगी।
उन्होंने बताया कि सड़क के साथ-साथ आवश्यकता अनुसार पानी की निकासी के लिए ड्रेनों का भी निर्माण किया जाएगा। इससे वर्षा जल भराव की समस्या नहीं रहेगी। इसके लिए अतिरिक्त राशि खर्च की जाएगी l
उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूर्ण होने से जींद जिले की सफिदों, पानीपत जिले की इसराना, करनाल जिले की अंसध विधानसभा क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा व आवागमन सुगम होगा। व्यापारिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
विज्ञापन

पंवार ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिली है। सरकार का विशेष ध्यान सड़कों, पुलों, संपर्क मार्गों और शहरी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर है। साथ ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इनसे आमजन को सीधे लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें