फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तहसील में रिम खत्म, दुकान से कागज लाकर करवाना पड़ रहा काम

Thu, 19 Jun 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी28-तहसील में कागज नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
जुलाना। तहसील कार्यालय में कागज का टोटा बना हुआ है। कागज (रिम) नहीं होने पर फर्द निकलवाने आए लोगों से कंप्यूटर ऑपरेटर बाहर से मंगवाते हैं। ऐसे में तहसील में आने वाले लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में भी है, लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


तहसील कार्यालय में रोजाना सैंकड़ो लोग जमीनी कागजात निकलवाने के लिए आते हैं। इसके अलावा सभी प्रकार के प्रमाण पत्र भी तहसील में बनाए जाते हैं, लेकिन तहसील में डेढ़ माह से कागज नही हैं जिसके चलते काम करवाने आए लोगों को भटकने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कंप्यूटर ऑपरेटर आगे से कागज का बजट नही मिलने की दुहाई देते हैं। कागज लेने के लिए लोगों को बाजार का एक किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता है और जेब पर भी असर पड़ता है।



काफी दिनों से तहसील में कागज नहीं थे। कागज के लिए टेंडर लगाए गए हैं। एक सप्ताह के अंदर कागज आ जाएंगे, जिसके बाद लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-शालिनी लाठर, तहसीलदार जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें