फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसानों के लिए बने विश्राम गृह पर लटका ताला, ट्रैक्टर-ट्रालियों में कट रही रात

विज्ञापन
12 सफीदों 1अनाज मंडी में किसान विश्रामगृह जिसका अधूरा है अभी निर्माण। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। शहर की नई अनाज मंडी में धान लेकर पहुंच रहे किसानों को रात बिताने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की सुविधा के लिए बनाया जा रहा विश्राम गृह अब तक पूरा नहीं हो पाया है। विश्राम गृह पर ताला लटका है और 20 प्रतिशत निर्माण कार्य अधूरा है । किसान इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें मजबूरी में ट्रैक्टर-ट्रालियों में सोकर या टीन शेड के नीचे बैठकर रात बितानी पड़ रही है।
विज्ञापन

किसान नेता नवीन मलिक, इकबाल सिंह, जयवीर, नफे सिंह, राजेंद्र राणा, उमेद राणा, बलराम सिंह, नरेंद्र कुमार, रामपाल कुमार, सरवन राणा, दीपक सिंह और विजेंद्र सिंह ने बताया कि धान के सीजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान अपनी फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। खरीद प्रक्रिया और अन्य औपचारिकताओं के इंतजार में कई किसानों को देर रात तक मंडी में रुकना पड़ता है। विश्राम गृह तैयार नहीं होने से उनकी मुश्किलें बढ़ रही हैं।
किसानों के अनुसार, भवन में अभी पलंग, पंखे और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। ताला लगा होने के कारण वे इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि निर्माण कार्य जल्द पूरा कराकर विश्राम गृह किसानों के लिए खोला जाए, ताकि दूर-दराज से आने वाले किसानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


गेहूं के सीजन तक पूरा होगा काम
मार्केट कमेटी के सचिव मनोज पाराशर ने बताया कि विश्राम गृह में बिजली संबंधी कार्य सहित करीब 20 प्रतिशत काम बाकी है। इसे जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। धान के मौजूदा सीजन में भवन तैयार होना संभव नहीं है लेकिन गेहूं के सीजन तक इसे पूरा कर किसानों को समर्पित कर दिया जाएगा।

गेहूं के सीजन तक पूरा होगा काम
मार्केट कमेटी के सचिव मनोज पाराशर ने बताया कि किसान विश्राम गृह में बिजली संबंधी कार्य के अलावा करीब 20 प्रतिशत काम शेष है। इसे जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धान के मौजूदा सीजन में भवन तैयार होना संभव नहीं है लेकिन गेहूं के सीजन तक विश्राम गृह को तैयार कर किसानों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें