फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद शुरू हुई खरीद

Wed, 08 Apr 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी 21:नई अनाज मेला मंडी में गेहूं की ढेरियों में नमी की जांच करते हुए एसडीएम जगदीश चंद्र
विज्ञापन
नरवाना। नई मेला अनाज मंडी में बुधवार को खरीद एजेंसियों और मार्केट कमेटी कर्मचारियों के बीच तालमेल की कमी के चलते सुबह से दोपहर तक गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो सकी। हालात ऐसे रहे कि मंडी में किसान अपनी उपज लेकर इंतजार करते रहे लेकिन कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जा सका।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे एसडीएम जगदीश चंद्र के मौके पर पहुंचने के बाद ही स्थिति में सुधार आया। उन्होंने खुद गेहूं की ढेरियों की जांच की और जिन ढेरियों में नमी तय मानकों के अनुरूप पाई गई, उनकी खरीद के आदेश दिए। इसके बाद ही खरीद प्रक्रिया शुरू हो पाई। मंडी में सुबह से ही खरीद को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही।
मार्केट कमेटी कर्मचारियों का कहना था कि वे खरीद शुरू करवाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं लेकिन खरीद एजेंसी के कर्मचारी नमी अधिक होने का हवाला देकर खरीद से इनकार कर रहे थे। वहीं एजेंसी के कर्मचारियों का तर्क था कि जिन ढेरियों की खरीद की मांग की जा रही है उनमें नमी निर्धारित सीमा से अधिक है। ऐसे में नियमों के अनुसार खरीद संभव नहीं है।
विज्ञापन

इस खींचतान के चलते मंडी में आढ़ती और किसान दोनों परेशान होते रहे। आढ़तियों का कहना था कि जब तक दोनों पक्षों में स्पष्ट तालमेल नहीं बनेगा, तब तक खरीद सुचारू रूप से शुरू नहीं हो सकती। इसी बीच एसडीएम ने मंडी में पहुंचकर करीब दस से अधिक ढेरियों की जांच की। जांच में कई ढेरियों में नमी अधिक पाई गई जबकि कुछ ढे़रियां मानकों पर खरी उतरीं।
इसके बाद उन्होंने चयनित ढेरियों की खरीद शुरू करवाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने मंडी में आने से पहले मार्केट कमेटी सचिव कार्यालय में धरना दे रहे किसान संगठनों के नेताओं से भी बातचीत की। बातचीत के बाद किसान नेताओं ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर धरना पहले की तरह शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।
बाक्स

तीसरे दिन भी जारी रहा किसान संगठनों का धरना

संयुक्त किसान मोर्चे का धरना मंडी परिसर में मास्टर बलबीर सिंह की अध्यक्षता में तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान धरने का दायरा बढ़ाते हुए टैंट भी लगाया गया। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां मंडियों को खत्म करने की दिशा में हैं। उन्होंने 11 अप्रैल को प्रस्तावित रोड जाम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक किसानों से भागीदारी की अपील की।

वर्जन

गेहूं की ढेरियों की जांच में अधिकांश में नमी अधिक पाई गई। हालांकि जिन ढेरियों में नमी मानकों के अनुरूप थी उनकी खरीद शुरू करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि एजेंसियों और कमेटी के बीच समन्वय बना है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।–जगदीश चंद्र, एसडीएम नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें