मंडी अटेली। कस्बे में 48 साल पहले आमजन के लिए एक पुस्तकालय स्थापित किया गया था। यह पुस्तकालय 28 सालों से बंंद पड़ा है। अब पुस्तकालय के लिए 9 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। कस्बे के वार्ड-3 की पार्षद प्रेमलता के पति बिरेंद्र सिंह ने पुस्तकालय को शुरू करवाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को लिखित पत्र दिया था। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 लाख रुपये जारी करवा दिए हैं। अब बंद पड़े पुस्तकालय को शुरू करने से बच्चों को लाभ मिलेगा। 1970 में लोगों को किताबों, पत्र पत्रिकाओं से जोड़ने के उद्देश्य से पुस्तकालय की स्थापना की गई थी। कस्बे के लोगों ने बताया कि 28 साल पहले कस्बे में ग्राम पंचायत बनने पर यह पुस्तकालय बंद हो गया था। संवाद