फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल में चल रहे मरम्मत कार्य की प्रगति की आज होगी समीक्षा

विज्ञापन
06जेएनडी10-नागरिक अस्पताल में चल रहा मरम्मत का कार्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। स्वास्थ्य विभाग की मंगलवार को जिले के नागरिक अस्पताल में चल रहे मरम्मत, नवीनीकरण और सुंदरीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक होगी। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से होगी। इसकी अध्यक्षता निदेशक स्वास्थ्य सेवा (निर्माण) करेंगे। बैठक में अस्पतालों में करवाए जा रहे मरम्मत कार्य की प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी।
जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में 14.90 करोड़ की लागत से मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है। इस कार्य पर प्रश्र चिह्न लगते रहे हैं। मामले में विजिलेंस जांच तक हो चुकी है। हालांकि कार्य डेढ़ माह में पूरा किया जाना था लेकिन चार माह से अधिक का समय हो चुका है। अभी तक भी मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

1975 में नागरिक अस्पताल की शुरूआत हुई थी। तब अस्पताल 100 बैड का था। इसके बाद नई बिल्डिंग बनी और यह 200 बैड का अस्पताल हो गया। पुरानी बिल्डिंग पर करोड़ों खर्च किए जा चुके हैं। हर बारिश में बिल्डिंग जगह-जगह से टपकने लगती है।
इसके अलावा इस बिल्डिंग में सीवरेज की सबसे बड़ी समस्या है। वहीं अस्पताल की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी 50 साल पुरानी बिल्डिंग को नया लुक देने के लिए फ्रंट में बिल्डिंग और सीएमओ कार्यालय को पूरा पीवीसी से ढका जा चुका है।
विज्ञापन

बिल्डिंग के पीछे की तरफ काम शुरू है। जहां पैच वर्क के साथ केवल रंग रोगन किया जा रहा है। यहीं सबसे ज्यादा सीलन भी है जो बिल्डिंग की जर्जरता को दर्शा रही है। बैठक में इंजीनियर इन चीफ पीडब्ल्यूडी बीएंडआर व प्रदेशभर के सभी सिविल सर्जन रहेंगे मौजूद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें