फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मंडी में किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

विज्ञापन
06जेएनडी16: जुलाना की नई अनाजमंडी के बाहर धरने पर नारेबाजी करते हुए किसान। स्रोत किसान
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे की नई अनाज मंडी में सरकार की ओर से लागू किए गए नए नियमों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान सोमवार को धरने पर बैठ गए हैं। धरने की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान नरेंद्र ढांडा ने की। धरने में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से किसान शामिल हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नरेंद्र ढांडा ने कहा कि फसल खरीद के नए नियम किसानों और आढ़तियों के हितों के खिलाफ हैं। ट्रैक्टरों पर नंबर प्लेट अनिवार्य करना और बायोमीट्रिक प्रणाली लागू करना पूरी तरह अव्यवहारिक है। जब तक सरकार नियमों को वापस नहीं लेती तब तक यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर प्रदीप सिहाग, ईश्वर ठाकूर, कुलदीप ढांडा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें