उचाना। अब बारिश के कारण होने वाले जलभराव की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। इसको लेकर विधायक ने पुख्ता प्रबंध करते हुए यहां पर पानी निकासी को लेकर 25 हार्स पॉवर की मोटर को बदलवाकर 50 हार्स पॉवर की मोटर लगाने की मंजूरी दी है। यहां पर साढ़े 7 लाख रुपये की लागत से 50 हार्स पॉवर की मोटर मार्केटिंग बोर्ड रख दी गई है।
मंडी में जलभराव की जो समस्या करीब 30 साल से चली आ रही थी, उस समस्या का समाधान होगा। आढ़ती सुरेश, रामनिवास, सतपाल ने कहा कि मंडी में जलभराव की समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि वर्षों पुरानी है। यहां पर ड्रेन बनने के बाद भी पानी की निकासी नहीं हो रही थी। कुछ माह पहले जब विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री मंडी के दौरे पर थे तो यहां पर जो मोटर 25 हार्स पॉवर की थी उसकी जगह 50 हार्स पॉवर की मोटर रखे जाने की मांग की थी। यह मांग अब पूरी हो गई है।
आढ़ती एसोसिएशन प्रधान विकास पंघाल ने कहा कि बारिश के मौसम में जलभराव होने से पुरानी मंडी, कपास मंडी, फायर ब्रिगेड के साथ वाली मंडी के साथ-साथ अन्य जगहों पर जलभराव होता था। बारिश के मौसम में फसल जो मंडी के प्लेटफार्मों पर होती थी, वो जलभराव होने से खराब होने का डर रहता था। कई बार तो जलभराव अधिक होने पर वाहनों के आवागमन से पानी दुकानों में भर जाने के चलते मंडी के गेट तक बंद करने पड़ते थे।
बाक्स
जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान
मंडी के अलावा जहां-जहां जलभराव की समस्या है। इसे दूर किया जाएगा। यह कई सालों पुरानी समस्या है। अधिकारियों से बातचीत करके इस समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। उचाना में जो-जो समस्याएं हैं। उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने का काम किया जा रहा है।
-देवेंद्र अत्री, विधायक, उचाना।
फोटो कैप्शन
12जेएनडी15: मार्केटिंग कमेटी प्रांगण में लगाई गई बारिश के पानी की निकासी को लेकर 50 हार्स पॉवर की मोटर। संवाद