फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रेलवे रोड पर गंदे पानी की समस्या होगी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। शहर के रेलवे रोड पर पेयजल सप्लाई में गंदा पानी आने की समस्या दूर हो जाएगी। करीब एक वर्ष पहले जन स्वास्थ्य विभाग ने नई पेयजल पाइप लाइन से कनेक्शन कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री के समक्ष समस्या उठाई थी। मांग पूरी होने पर पंकज, राहुल, बलवान और संदीप सहित लोगों ने विधायक व जन स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया। पुरानी पाइप लाइन जगह-जगह लीकेज होने के कारण सप्लाई के दौरान घरों में गंदा पानी पहुंच रहा था।
इससे लोगों को परेशानी के साथ स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों का सामना करना पड़ रहा था। नई लाइन से कनेक्शन होने के बाद स्वच्छ पेयजल मिलने की उम्मीद है। विधायक अत्री ने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें