फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अन्न पूर्णा मंदिर, 40 फुटा रोड पर दूर होगी पीने के पानी की समस्या

Fri, 18 Jul 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी13-अंडरपास के पास चल रहा बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
उचाना। शहर के जय मां अन्न पूर्णा मंदिर, 40 फुटा रोड, मॉडल टाउन एरिया में पीने के पानी की समस्या आने वाले समय में दूर होगी। गर्मी के मौसम में यहां पर पीने के पानी की पर्याप्त सप्लाई नहीं आने से लोग परेशान रहते थे। आबादी कॉलोनियों में बढ़ने से पानी की खपत अधिक होने से समस्या पीने के पानी की बढ़ रही थी। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में एसटीपी के पास बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। यहां से शहर की विभिन्न कॉलोनियों में पीने के पानी की सप्लाई होगी। कई विकास कार्यों पर 14 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

भाखड़ा का नीला पानी घरों में यहां से सप्लाई होगा। खेड़ी मसानिया रोड पर पुराने जलघर से यहां पर पानी पहुंचेगा। शहर में 8 इंच की पीने के पानी की सप्लाई के पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। रेलवे रोड को छोड़कर अधिकांश जगहों पर पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। पीने के पानी की सप्लाई में लीकेज के चलते गंदे पानी की समस्या भी नए सिरे से पाइन लाइन बिछने से दूर हुई है।
बॉक्स
अमृत 2.0 योजना के तहत हो रहा काम
लोगों की ओर से काफी समय से इसको लेकर मांग की गई थी। अमृत 2.0 योजना के तहत इस पर काम हो रहा है। विधायक देवेंद्र की ओर से रजबाहा से जलघर में आने वाली पाइप लाइन सहित इस योजना के तहत अन्य कामों पर खर्च होने वाले 14 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास किया था। राजू शर्मा, अमित, सुखपाल और रामचंद्र ने कहा कि शहर की कई कॉलोनियों के पीने के पानी की समस्या काफी लंबे समय से है। बूस्टिंग स्टेशन बनाने की मांग पूरी होने के बाद इस पर कार्य शुरू हो चुका है। सितंबर माह तक काम पूरा होने पर जहां-जहां पीने के पानी की समस्या है वहां पर्याप्त मात्रा में सप्लाई पानी की होने लगेगी। गंदे पानी की निकासी भी नए सिरे से 8 इंच की पाइप लाइन बिछाए जाने से दूर हुई है। विधायक देवेंद्र अत्री ने शहर के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी की है।
विज्ञापन

वर्जन
तेजी से कार्य हो रहा है। नए सिरे से पाइप लाइन शहर में अधिकांश जगहों पर बिछाई जा चुकी है। सितंबर तक कार्य पूरा होने के बाद बूस्टिंग स्टेशन से अन्न पूर्णा मंदिर के आस-पास, मॉडल टाउन, 40 फुटा रोड सहित अन्य कॉलोनियों में पानी की सप्लाई होगी।
विज्ञापन

- जेई पुनीत, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें