फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई जीएसटी व्यवस्था लागू कर पीएम ने दी बड़ी सौगात : डिप्टी स्पीकर

Mon, 22 Sep 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी56- शिव चौक मार्केट में व्यापारियों से बातचीत करते हुए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा। - फोटो : बौर क्षेत्र में कटान करती नदी।
विज्ञापन
जींद। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि देशभर में नई जीएसटी व्यवस्था लागू कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। इससे देश के किसान, मध्यम और गरीब वर्ग के साथ-साथ आमजन, युवा और महिलाओं को लाभ मिलेगा। देश की आर्थिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर सोमवार को शिव चौक मार्केट में व्यापारियों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले टैक्स के चार स्लैब थे जिसमें पांच प्रतिशत, 12, 18 और 28 प्रतिशत शामिल थे। अब इनमें सुधार कर केवल दो स्लैब ही रखे गए हैं जिनमें पांच और 12 प्रतिशत हैं। केवल सेहत के लिए हानिकारक वस्तुओं व लग्जरी सामान पर 40 प्रतिशत जीएसटी रखा गया है।
उन्होंने कहा कि फिलहाल की जीएसटी की नई सरंचना में पांच प्रतिशत के स्लैब में 99 प्रतिशत तरह का सामान शामिल है। 18 प्रतिशत के स्लैब में 20 प्रतिशत तरह का सामान शामिल है। ऐसे में हमारी रोजमर्रा की वस्तुएं काफी सस्ती हो गई हैं। इससे आम आदमी को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने जीएसटी में सुधार बड़ी गहनता व सोच विचार कर देश के आर्थिक विकास के मद्देनजर किया गया है।
विज्ञापन

इसका लाभ युवाओं को मिलेगा और रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर जिला नगरायुक्त सुरेंद्र दून, डीटीसी सार्थक कोहली, ईओ ऋ षिकेश, सुरेंद्र धवन भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें