फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धर्मशाला में मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती

Mon, 22 Sep 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी54-अग्रवाल पंचायती धर्मशाला में आयोजित हवन में आहुति डालते हुए अग्रबंधू। स्रोत शहरवासी
विज्ञापन
सफादों। शहर स्थित अग्रवाल पंचायती धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज दीवान ने कहा कि अग्रशिरोमणी महाराजा अग्रसेन ने समाजवाद की नींव रखी थी। महाराजा अग्रसेन सच्चे अर्थों में महापुरुष थे। जिन्होंने अग्रोहा नगर की स्थापना के वक्त अग्रोहा धाम में बाहर से आकर बसने वाले लोगों को एक रुपया एक ईंट प्रदान किया गया। महाराजा अग्रसेन के नेतृत्व क्षमता का ही परिणाम है कि उन्होंने 18 यज्ञ किए और उन यज्ञों के आधार पर ही अग्रवाल समाज के 18 गोत्रों का उदय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें