फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तालाब ओवरफ्लो होने से सड़क बनी तालाब, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
20 जुलाना 06: मालवी गांव में सड़क पर जमा बरसाती पानी। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के मालवी गांव में बारिश के करीब 10 दिन बाद भी सड़कों पर जमा बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाई है। गांव से फरमाना जाने वाली सड़क के दोनों ओर बने तालाब ओवरफ्लो होने से पानी सड़क पर जमा है। इस कारण सड़क ने तालाब का रूप ले लिया है।इससे राहगीरों, वाहन चालकों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मालवी गांव निवासी कुलदीप दलाल, धर्मेेंद्र, सुनील, जोगेंद्र के अनुसार, आठ अगस्त को हुई बारिश के दौरान तालाब पानी से लबालब हो गए थे। इसके बाद तालाबों का पानी सड़क पर फैल गया। सड़क पर पानी जमा होने से सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, मालवी से फरमाना जाने वाला रास्ता खेतों तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग है। इसी रास्ते से किसानों को खेतों में जाना और पशुओं के लिए चारा लाना पड़ता है। पानी जमा होने के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पानी की निकासी कराने और तालाबों के ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि पानी निकासी में देरी से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो सकती है।
विज्ञापन

वर्जन
बरसाती पानी की निकासी के लिए पंप सेट लगाए गए हैं। दिन-रात पंप चलाकर पानी निकाला जा रहा है। जल्द ही सड़क से पानी की निकासी कर दी जाएगी। -राजेंद्र जांगड़ा, सरपंच, मालवी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें