15जेएनडी24-बाबा गैबी साहिब मंदिर के तालाब सौंदर्यकरण के कार्य का शिलान्यास करते हुए। संवाद
नरवाना। बाबा गैबी साहिब मंदिर के पीछे स्थित तालाब के सुंदरीकरण के कार्य का रविवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शिलान्यास किया।
उन्होंने शिलान्यास से पहले हवन में आहुति डाली। इस मौके पर मंदिर के महंत अजय गिरी महाराज, जिला नगर आयुक्त गुलजार मलिक, एचसीएस जगदीप ढांडा, ईओ ऋषिकेश चौधरी, नगर परिषद चेयरपर्सन मुकेश रानी मिर्धा मौजूद रहे। तालाब के सुंदरीकरण पर साढ़े पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे।
मंत्री ने कहा कि तालाब का सुंदरीकरण होने से यह अत्यंत रमणीय ही नहीं बल्कि पर्यटन स्थल बन जाएगा। तालाब के जीर्णोद्धार से आसपास के लोग अन्य पर्यटन स्थलों की भांति यहां भी भ्रमण करने आएंगे। उन्होंने आसपास के लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने तालाब की भूमि पर हुए अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के के लिए कहा उन्होंने पार्षदों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे वार्ड एवं गांव स्तर पर आवश्यक विकास कार्यों की कार्य योजना तैयार करें, ताकि उन्हें पूरा किया जा सके। मंत्री ने 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री के नरवाना में प्रस्तावित कार्यक्रम में आने का न्योता दिया।
इस मौके पर पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, उप प्रधान नगर परिषद शशिकांत शर्मा, मंडी एसोसिएशन प्रधान एडवोकेट राजेश शर्मा, पार्षद आशुतोष शर्मा, पूर्व प्रधान सुदेश चोपड़ा, कैलाश सिंगला व अन्य मौजूद रहे।
15जेएनडी24-बाबा गैबी साहिब मंदिर के तालाब सौंदर्यकरण के कार्य का शिलान्यास करते हुए। संवाद