फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास में नहीं छोड़ी जाएगी कसर : मिड्ढा

Mon, 16 Dec 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी35: विजय नगर कालोनी में आयोजित जनसभा में मौजूद कालोनीवासी। स्वयं
विज्ञापन
जींद। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं जींद के विधायक डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा रविवार को विजय नगर कॉलोनी में जाकर लोगों से मिले। यहां पर विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए जन समर्थन के लिए धन्यवाद किया। लोगों की शिकायतों को सुनकर उनका मौके पर ही समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि भाजपा एक समान विकास कार्य करवा रही है। विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जींद शहर के लोगों के लिए नहरी पानी की व्यवस्था करने के लिए कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही भाखड़ा का नहरी पानी शहर के लोगों को उपलब्ध करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से जींद शहर के साथ पूरे जिले के लोगों के लिए पीने का स्वच्छ पानी मुहैया करवाना प्राथमिकताओं में शुमार है। इसके लिए अधिकतर गांवों व कस्बों में यह कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसके अलावा जींद में मेडिकल कॉलेज की ओपीडी (आउट पेशेंट पार्टमेंट) जल्द शुरू की जाएगी।

15जेएनडी35: विजय नगर कालोनी में आयोजित जनसभा में मौजूद कालोनीवासी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें