फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खिलाड़ियों को पंच और किक की तकनीकों को बारीकी से सिखाया

विज्ञापन
02जेएनडी15: कराटे प्र​शिक्षण ​शिविर में भाग लेते हुए ​खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
जींद। चौधरी भरत सिंह मेमोरियल (सीबीएसएम) खेल स्कूल निडानी में शुक्रवार से तीन दिवसीय कराटे शिविर की शुरुआत हुई। यह शिविर दो से चार जनवरी तक चलेगा। इसमें खिलाड़ियों को कराटे की तकनीकों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैंप के प्रथम दिन खिलाड़ियों को पंच और किक की तकनीकों को बारीकी से सिखाया गया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान सही स्टांस, बैलेंस और गति पर विशेष ध्यान दिया गया ताकि खिलाड़ी तकनीक को प्रभावी ढंग से सीख सकें।
जिला कराटे संघ के सचिव कृष्ण सिंगरोहा ने बताया कि शिविर का शुभारंभ स्कूल के मुख्य सलाहकार दलीप सिंह, नेशनल कराटे इंडिया के प्रधान नरेंद्र मोर और स्कूल के निदेशक सुखबीर की ओर से संयुक्त रूप से किया गया।

उद्घाटन पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें अनुशासन, मेहनत व खेल भावना के साथ प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया। नेशनल कराटे इंडिया के प्रधान नरेंद्र मोर ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कैंप खिलाड़ियों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। इससे न केवल उनकी तकनीकी क्षमता में सुधार होता है बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और मानसिक मजबूती भी बढ़ती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कराटे जैसे मार्शल आर्ट से खिलाड़ी आत्मरक्षा के साथ-साथ जीवन में चुनौतियों का सामना करना भी सीखते हैं। तीन दिन तक चलने वाले इस कराटे कैंप में खिलाड़ियों को एडवांस लेवल की ट्रेनिंग दी जाएगी।
कैंप के मुख्य प्रशिक्षक का काम कृष्ण सिंगरोहा, राजेश तक्षक और मुनीत बेरवाल देख रहे हैं। इस अवसर पर कर्मदीप लाठर, नवजोत सिंहमार, प्रवीन कुंडू, सुनील मोर, विशाल, अंकुश बडाला, सिमरन, निकिता, रहीमा और हितेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें