फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खंभे पहुंचे 20 दिन पहले, लेकिन आज तक हाईवोल्टेज तार नहीं बदले

विज्ञापन
15जेएनडी07-डाहौला गांव में तालाब के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारें। संवाद
विज्ञापन
अलेवा। डाहौला गांव के पशु तालाब तीर्थ के ऊपर से गुजर रहे हाईवोल्टेज तार पशुओं के लिए खतरे से खाली नहीं हैं। इसको लेकर पशुपालकों में निगम अधिकारियों के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन

पशु पालक सतीश कुमार, बिजेंद्र, जिले सिंह और सुरेश ने कहा कि बिजली निगम के अधिकारियों से लंबे समय से तीर्थ तालाब के ऊपर से गुजर रहे बिजली के हाईवोल्टेज तार हटवाने के लिए मांग की जा रही है, लेकिन बिजली निगम नगूरां के अधिकारियों ने इस समस्या की ओर ध्यान देना उचित नहीं समझा।
बिजली के तार टूटने से पहले भी पशुओं की हत्या हो चुकी है। इस प्रकार का हादसा दोबारा देखने को नहीं मिले, इस कारण पशुपालक डर के साये में और वह अपने पशुओं को तालाब में ले जाने पर मजबूर हैं। बिजली निगम नगूरां के एसडीओ आनंद कुमार ने बताया कि साइट का अवलोकन किया गया और उसे पर एस्टीमेट बनाया गया है। खंभे साइट पर पहुंच चुके हैं, जल्द बिजली के तार बदले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

15जेएनडी07-डाहौला गांव में तालाब के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारें। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें