फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दुकानदार को गोली मारकर लूटा था कैश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Jun 2025 05:01 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना

सार

 पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बदमाशों के पांव में गोली लगी है। यह मुठभेड़ दो दिन पहले हुई एक लूटपाट की वारदात से जुड़ी है। बदमाशों ने दुकानदार को गोली मारकर कैश लूट लिया था। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए तीन आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरवाना में शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ ने इलाके में सनसनी फैला दी। मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी है, जिन्हें पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर नरवाना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। यह मुठभेड़ दो दिन पहले हुई एक लूटपाट की वारदात से जुड़ी है, जिसमें एक नामी दुकानदार को गोली मारकर कैश से भरा बैग लूटा गया था।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
शुक्रवार की रात लगभग 8:50 बजे नरवाना के धौला कुआं क्षेत्र में स्थित 100 साल पुरानी किराना दुकान सेठ प्रतापमल के मालिक सौरभ गर्ग अपनी दुकान बंद कर रहे थे। तभी स्कूटी पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और अचानक उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सौरभ गर्ग घायल हो गया और बदमाश उनसे कैश से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। बैग में लाखों रुपये की नकदी बताई जा रही है।

पुलिस ने कैसे पकड़े बदमाश?
घटना के बाद से ही नरवाना सीआईए पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुट गई थी। शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी पास ही के इलाके में छिपे हुए हैं। जब पुलिस ने घेराबंदी की, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीनों बदमाशों को गोली मारकर काबू किया। सभी के पांवों में गोली लगी है।
विज्ञापन


घायल बदमाशों को तुरंत नरवाना सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज पुलिस निगरानी में किया जा गया जिसके बाद तीनो बदमाशों को जींद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने उनके पास से लूटा हुआ बैग, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद की है।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Ratia: दोस्तों ने दी नशे की ओवरडोज, युवक की हुई मौत, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें