फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी अस्थायी शिफ्ट किया जाए : इमरान रजा

Thu, 08 Jan 2026 10:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी14: निडाना गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते डीसी मोहम्मद इमरान रजा औ
विज्ञापन
जींद। जन-सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने गांव निडाना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जलघर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, निडाना के भवन की स्थिति का जायजा लिया। भवन में सीलन, दीवारों और छत में दरारें, जर्जर फर्श और प्रकाश की अपर्याप्त व्यवस्था मिली। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को अस्थायी रूप से सुरक्षित सामुदायिक भवन और धर्मशाला में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।
इस संबंध में खंड विकास और पंचायत अधिकारी को दो दिन के भीतर पंचायत से प्रस्ताव पारित कराकर अस्थायी स्थानांतरण की प्रक्रिया पूर्ण करवाने के आदेश दिए हैं। डीसी ने सिविल सर्जन को भी निर्देश दिए कि उनकी निगरानी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अस्थायी स्थान पर जल्द शिफ्ट किया जाए। वहां आवश्यक चिकित्सीय उपकरण, दवाइयां, फर्नीचर, अभिलेख और स्टाफ की सुरक्षा से संबंधित समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं ताकि स्थानांतरण के दौरान और बाद में ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, निडाना के निर्माणाधीन नए भवन के कार्य में तेजी लाने और नियमित निगरानी करते हुए प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर जिला प्रशासन को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जलघर परिसर और तालाबों के आसपास उगी घास और झाड़ियों को हटाने तथा पानी की नियमित सफाई कराने के आदेश दिए गए। इस दौरान जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप भारद्वाज, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुरेंद्र खत्री, उप मण्डल अभियंता सतीश कुमार, चिकित्सा अधिकारी एवं इंचार्ज, गांव निडाना के सरपंच भूपेंद्र औरपांडू पिडारा के सरपंच कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें