26जेएनडी39-गायन प्रस्तुति देती छोटी बच्चियां।संवाद
नरवाना। वीर बाल दिवस पर एसडी गर्ल्स कॉलेज में शुक्रवार को सिंगर ऑफ द ईयर अवार्ड 2025 को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। लक्षिता, नित्या हंसिका, रीत, प्रतिभा, आरवी व पूर्वी ने देशभक्ति, भक्ति और फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी और खूब तालियां बटोरीं। पारुल, आकांक्षा, इप्शिता, ऋषभ, दृषि, आरुष, दामिनी, अंशुमान, नव्या व नंदिनी, गुनगुन, ध्रुव और मोहित की प्रस्तुतियां भी सराही गईं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड एक्सईएन देवेंद्र जांगड़ा ने की जबकि मुख्य अतिथि कुलदीप मोर और विशिष्ट अतिथि के तौर पर आस्था अस्पताल के संचालक डॉ. प्रदीप नैन ने शिरकत की। मंच संचालन मास्टर राजेश टांक ने किया। आयोजन की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में मैनेजर डॉ. अमित सैन, एसडीओ रोशन मोर और संगीत विशेषज्ञ बिट्टू मलिक की अहम भूमिका रही। संवाद