फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी तभी मजबूत होगी जब नेतृत्व एकजुट होगा : सुरजेवाला

Sat, 14 Jun 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी34-पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में भाग लेते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के संगठन को फिर से मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। इसी सिलसिले में शनिवार को नरवाना के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एआईसीसी के ऑब्जर्वर व पूर्व विधायक अमित विज, प्रदेश पर्यवेक्षक अनिल सैनी और अनंत दहिया ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर रायशुमारी की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में संगठन तभी मजबूत होगा जब गुटबाजी खत्म होगी और नेतृत्व एकजुट होगा। बैठक में जगरूप सुरजेवाला, सतबीर दबलैन, लाजवंती ढिल्लों, अशोक कक्कड़, राजू पार्षद, शमशेर भट्टी और दिलबाग चोपड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें