फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चौकी इंचार्ज ने दिखाई ईमानदारी, यात्री के गुम हुए जेवर लौटाए

विज्ञापन
01जेएनडी03-बस अड्डे पर गुम हुए सोने के जेवरात को महिला यात्री को सौंपते हुए इंचार्ज सतयवान। स्
विज्ञापन
जींद। बस अड्डा चौकी जींद में तैनात इंचार्ज उप-निरीक्षक सत्यवान ने ड्यूटी के दौरान ईमानदारी दिखाई। उन्होंने महिला यात्री की गुम हुई सोने की बाली को उसे सौंप दिया। 28 नवंबर को चौकी इंचार्ज सत्यवान बस अड्डा जींद में गश्त पर थे। उसी दौरान उन्हें सड़क किनारे महिला की एक सोने की बाली पड़ी हुई मिली।
विज्ञापन

उप-निरीक्षक सत्यवान ने तुरंत बस अड्डा परिसर में लाउड स्पीकर के माध्यम से घोषणा करवाई। घोषणा सुनकर संबंधित महिला मौके पर पहुंची और आवश्यक सत्यापन के बाद सोने की बाली को सही सलामत लौटा दिया। महिला ने पुलिस की ईमानदारी और संवेदनशीलता के लिए जींद पुलिस का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें