फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संस्था ने नागरिक अस्पताल में वितरित किए 100 कंबल

विज्ञापन
28जेएनडी25-नागरिक अस्पताल में कंबल वितरित करते संस्था पदा​धिकारी। स्रोत संस्था
विज्ञापन
जींद। सामाजिक संस्था सृष्टि फाउंडेशन ने नागरिक अस्पताल प्रशासन को 100 कंबल वितरित किए। यह कंबल जरूरतमंद मरीजों और उनके तिमारदारों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अलावा जच्चा और बच्चों के लिए बिस्किट के पैकेट भी सौंपे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नागरिक अस्पताल की सिविल सर्जन डाॅ. सुमन कोहली रहीं जबकि सृष्टि संस्था की तरफ से डा. मंजू सिंगला, प्रधान सुनील गोयल, पीएमओ डाॅ. रघुवीर पूनिया, डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. रमेश पांचाल शामिल हुए।
सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने कहा कि समाज सेवा यानी निस्वार्थ भाव से समाज और जरूरतमंदों की मदद करना है जोकि एक सशक्त और विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सृष्टि फाउंडेशन की ओर से अस्पताल को जो कंबल उपलब्ध करवाए गए हैं वो यहां आने वाले मरीजों ओर तिमारदारों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। जरूरत के समय यह कंबल उन्हें उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रधान सुनील गोयल ने कहा कि समाज के प्रति हर व्यक्ति की जिम्मेदारी होती है। सृष्टि फाउंडेशन की ओर से समय-समय पर लगातार सामाजिक कार्य किए जाते हैं। इन सामाजिक कार्यों को करने से जो मानसिक व आत्मिक शांति मिलती है।
डॉ. मंजू सिंगला ने कहा कि सृष्टि फाउंडेशन के पदाधिकारियों संग जच्चा-बच्चा वार्ड में कंबल व बिस्कुट बांटे गए हैं। इस अवसर पर प्रवक्ता बलविंद्र सिंह, केपी सिंह, अनिल सिंगल, सुरेंद्र गर्ग, अमित सिंगला, डाॅ. सीमा सिंह, पारूल गोस्वामी, मंजू गर्ग, बिंदू गुप्ता और अंजू सिंगला मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें